छत्तीसगढ

हादसे में रॉयल ट्रेवल्स की बस ने जवानों से भरी सुमो को जोरदार टक्कर मारी,जवान बुरी तरह से घायल 

लखनपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर – बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात करीब 11 बजे बड़ी हादसा हो गया। इस हादसे में रॉयल ट्रेवल्स की बस ने जवानों से भरी सुमो को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत ही कहा जाएगा कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि का सामना नहीं करना पड़ा है, लेकिन बस की टक्कर की वजह से सुमो में सवार जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए रायपुर के लिए रवाना हुई रॉयल्स ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 04 ms 8542 ने जवानों से भरी टाटा सुमो cg03 4627 को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमो सवार पांच जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर की ओर से आ रही रॉयल बस सवारी लेकर बिलासपुर जा रही थी और टाटा सुमो बलरामपुर पुलिस थाना से बिलासपुर की ओर जा रही थी। रॉयल बस की टक्कर से टाटा सुमो पलट गई जिसकी वजह से 5 जवान घायल हो गए। थाना प्रभारी संदीप कौशिक, आरक्षक रविंद्र तिवारी पुलिस आरक्षक देवेंद्र और मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ ने पहुंचकर घायल जवानों की मदद की। बस के चालक व स्टाफ मौके से फरार हो गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!