राजनांदगांवछत्तीसगढ

फास्ट ट्रेक पास्को कोर्ट का फैसला : मंदबुद्धि बच्ची के बलात्कारी को आजीवन कारावास कि सजा

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// थाना घुमका क्षेत्र अंतर्गत ढाई वर्ष पूर्व आरोपी सुदर्शन देवांगन उर्फ बाऊ 35 वर्ष द्वारा एक मंदबुद्धि बच्ची जो दोपहर के समय अपने घर में अकेली थी, उसके घर घुसकर उसके दोनों हाथों को रूमाल से बांधकर उसके मुंह को दबा दिया और बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता की मां द्वारा घुमका थाना में दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना घुमका द्वारा मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था।

जांच के दौरान आरोपी सुदर्शन देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया तथा संपूर्ण विवेचना उपरांत आरोपी के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 454, 450 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) एक्ट 2012 की धारा 4 के तहत चालान विचारण हेतु विशेष न्यायालय (पाक्सो) के समक्ष पेश किया गया था।

न्यायालय माननीय अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट (पाक्सो) राजनांदगांव पीठासीन न्यायाधीश श्री शैलेष शर्मा द्वारा विचारण उपरांत इस मामले में निर्णय घोषित कर अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 450 के आरोप में 10 वर्ष का सश्रम करावास एवं 1000 रुपए के अर्थदंड, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) के आरोप में आजीवन कारावास जिसका तात्पर्य अभियुक्त के शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास एवं 1000 रुपए का अर्थदंड तथा लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के आरोप में आजीवन कारावास एवं 1000 रुपए अर्थदंड की सजा से दंडित किए जाने का दंडादेश पारित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!