छतीसगढ़रायपुर

ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया का छिड़काव, किसानों को मिला नया अनुभव

रायपुर न्यूज धमाका – प्रदेश में खेती-किसानी को आधुनिक बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। महासमुंद जिले के ग्राम जोगनीपाली में शनिवार को ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव कर प्रदर्शन किया गया।

अधिकारियों ने किसानों को पारंपरिक यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया के फायदे बताए। इसके उपयोग से खेती की लागत घटेगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और पर्यावरणीय लाभ भी मिलेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ किसान अमृत पटेल, भोगलाल चौधरी, नेहरू चौधरी, चुम्बन लाल, बाबूलाल चौधरी, फागु लाल, शिवप्रसाद, वासुदेव साहू, गणेश साहू सहित लगभग 30 किसान मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!