छतीसगढ़रायपुर

मंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, कार्यालय के लिए 1100 रुपए स्वीकृत

मंत्री से मिलकर माने पटवारी : हड़ताल खत्म,  कार्यालय के लिए 11 सौ  रूपए की  स्वीकृत

रायपुर न्यूज धमाका – प्रदेशभर के पटवारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। ऑनलाइन काम का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे पटवारी विभाग से कारण बताओ नोटिस मिलने के बाद बैकफुट पर आ गए। शनिवार को छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ का प्रतिनिधिमंडल राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मिला और आंदोलन खत्म करने की जानकारी दी।

मंत्री वर्मा ने इस दौरान प्रत्येक पटवारी कार्यालय के लिए 1100 रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब राजस्व कार्यों—जैसे नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, जियोरेफ्रेंसिंग और डिजिटल सर्वे—की गति तेज होगी और पारदर्शिता आएगी।

हालांकि, पटवारियों ने असंतोष भी जताया है। उनका कहना है कि पहले से 250 रुपए स्टेशनरी मद के मिलते थे, अब 1100 रुपए स्वीकृत किए गए हैं यानी केवल 850 रुपए की वृद्धि हुई है, जबकि सरकार ने 1300 रुपए बढ़ाने का आश्वासन दिया था।

गौरतलब है कि पटवारी 16 अगस्त से ऑनलाइन कार्य छोड़कर हड़ताल पर थे, जिससे किसानों और आम जनता को खसरा-बी-वन, नक्शा, फसल पंजीयन जैसे कामों में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नोटिस मिलने के बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!