
पाटन,न्यूज़ धमाका :-ग्राम छाटा सहित आसपास के करीब 150 युवाओं ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रवेश किया।
ग्राम छाटा में आयोजित एक कार्यक्रम में छाटा सहित आसपास के 150 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। युवाओं में काफी जोश दिख रहा था। युवाओं ने नारा भी लगाया कि कका जिंदा है तो काहे की चिंता है।
युवाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा विधायक प्रतिनिधि तरुण बिजौर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट संजय यदु, ोन प्राभारी सालिक साहू, जनपद सदस्य रूपचंद साहू ने युवाओ को गमछा पहनाकर कंग्रेस प्रवेश कराया।
युवाओं को संबोधित करते हुए चैतन्य बघेल ने कहा कि युवा अपने जोश को रचनात्मक कार्य में लगाएं। उन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी युवाओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि आप सब एक सशक्त नेतृत्व भूपेश बघेलन के साथ जुड़े है। आप लोगों ने कांग्रेस का गौरव बढ़ाया रहे हैं।
युवाओं का जोश ही कांग्रेस का रीड है। युवा अपने जोश को कायम रखें। गलत कार्य का विरोध जोश के साथ करना है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने कहा कि कांग्रेस अनुशासन की पार्टी है। युवाओं को अनुशासन में रहकर काम करना है। उन्होंने राजीव गांधी युवा मितान क्लब की जानकारी भी दिया। संजय यदु ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस में युवाओ का जोश देखते बन रहा है।



