दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग-भिलाई का तापमान दूसरे दिन भी 44 डिग्री पार

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-प्रदेश के दुर्ग और भिलाई का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन रविवार को भी 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सुबह तेज धूप होने के साथ ही दिनभर लू चल रही थी। लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।जिले में लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। शनिवार को दिन का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है।

रविवार सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास ही गर्म हवाएं चलने लगी थी। लू की वजह से अधिकांश लोग घरों के भीतर ही कैद रहे। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सड़कों पर चहल-पहल कम देखने को मिल रही थी।

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम

उल्लेखनीय है कि जिले में करीब सप्ताह भर से तेज गर्मी पड़ रही है। पिछले दो दिन से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इसके पहले तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक बना हुआ था। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को आसमान खुला रहेगा और तेज गर्मी पड़ेगी।

इसके साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक बने रहने की संभावना जताई गई है। इस लिहाज से लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!