कबीरधामछत्तीसगढ

आबकारी विभाग ने कार सहित शराब तस्कर को घेराबंदी कर पकड़ा

कबीरधाम न्यूज़ धमाका /// बीती रात आबकारी विभाग ने नाका लगाकर वाहनों की जांच के दौरान आरोपी सहित मौके से वाहन व शराब जब्त किया है। आरोपी बालाघाट से शराब की पेटी लेकर बोड़ला होते हुए बेमेतरा में खपाने की फिराक में थे, जिस पर विभाग द्वारा कार्यवाही कर पानी फेर दिया गया।

ALSO READ : गन्ने की खेत में लगी भीषण आग ,4 एकड़ की खड़ी फसल जलकर ख़ाक

जिला आबकारी अधिकारी जी पी एस दर्दी ने बताया जिला में अवैध नशीले पदार्थ व शराब तस्करी को रोकने के लिए जिला भर में आबकारी की टीम पहुंच कर नाका लगाकर जांच करती है। वही, आज रात एक बजे प्रतापपुर तिराहे के पास एक सेंट्रो कार को रुकवाकर जांच किया गया, जिसमें दो लोग सवार थे व कार में 24 पेटी GOA शराब रखा हुआ था।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया GOA शराब की पेटी मध्यप्रदेश बालाघाट से लेकर जंगल के रास्ते बोड़ला होते हुए बेमेतरा में खपाने की फिराक पर थे, जिन्हें जांच के बाद शराब व वाहन को जब्त कर आरोपी रोशन भट्ट कुम्हि थाना बेरला और मनोज ठाकुर बेरला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!