छतीसगढ़कबीरधाम

पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी: शातिर ठग गिरफ्तार, बेरोजगारों को बनाता था शिकार

कबीरधाम न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परदेशी टेकाम बेरोजगार युवाओं को सब इंस्पेक्टर (SI) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे बड़ी रकम ऐंठता था।


खुद को बताता था पुलिसकर्मी

ग्राम शीतलपानी निवासी परदेशी टेकाम पिता प्रताप सिंह टेकाम खुद को पुलिसकर्मी बताता था। उसने ग्राम घोठिया निवासी राम बघेल को SI की नौकरी दिलाने का वादा कर उससे कुल ₹3,03,600 की ठगी की। इसमें से ₹1,83,600 बैंक खाते के माध्यम से और शेष राशि नकद में ली गई।


पैसे लेकर देने लगा टालमटोल

रकम लेने के बावजूद जब राम बघेल को नौकरी नहीं मिली, तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालता रहा। ठगे जाने का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।


आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला

कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह निशाना बनाया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही है।


पुलिस की अपील: ठगी से सतर्क रहें

कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी, ट्रांसफर या टेंडर दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करे, तो तत्काल निकटतम थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। भर्ती प्रक्रियाएं पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!