छतीसगढ़कबीरधाम

कॉन्स्टेबल सस्पेंड, देर रात SP पहुंचे थाने तो आरक्षक मिला नदारद, गिरी निलंबन की गाज

Kabirdham News: कॉन्स्टेबल सस्पेंड, देर रात SP पहुंचे थाने तो आरक्षक मिला नदारद, गिरी निलंबन की गाज

कबीरधाम न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम एसपी देर रात नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थाना में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान संतरी ड्यूटी से एक आरक्षक नदारत मिले। इस बात से भड़के एसपी ने तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मी का नाम साहेब लाल नेताम है।

दरअसल, एसपी धर्मेंद्र सिंह ने 12 जनवरी की रात नक्सल क्षेत्र के थाना भोरमदेव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी में तैनात आरक्षक साहेब लाल नेताम ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। यह कृत्य पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर लापरवाही है।

पुलिस अधीक्षक ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए। एसपी ने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक सदस्य का सतर्क और जिम्मेदार रहना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्ती से दंडित किया जाएगा।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति लापरवाह रवैया न केवल विभाग की छवि को धूमिल करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी आघात पहुंचाता है। ऐसे कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कबीरधाम पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और विभाग में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

नीचे देखें आदेश…

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!