मनोरंजन

27 साल बाद भी शाहरुख खान की DDLJ का जलवा कायम, फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रिट किया। इस खास मौके पर फैन्स दो तोहफे मिले। एक ओर जहां फिल्म पठान का टीजर रिलीज किया गया तो दूसरी ओर उनकी सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे.

को थिएटर्स में फिर से रिलीज किया गया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजल और शाहरुख की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और ये जोड़ी आज भी हिट है। क्या आप जानते हैं कि 27 साल बाद फिर से रिलीज हुई डीडीएलजे ने कितनी कमाई की…।

25 लाख रुपये का कलेक्शन

कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, 1995 में रिलीज हुई थी और फिल्म न सिर्फ सुपरहिट साबित हुई, बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई। शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स की ओर से फिर से फिल्म को पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस आदि पर रिलीज किया गया।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने करीब 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 27 साल बाद किसी सुपरहिट फिल्म के लिए ये कलेक्शन एक काफी अहम है।

आदित्य चोपड़ा का है निर्देशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीवीआर में फिल्म ने 13,10,000, आईनॉक्स में 5,54,000 और सिनेपोलिस के मल्टीप्लेक्स में 4,40,000 रुपये की कमाई की है। याद दिला दें कि इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म में अनुपम खेर और अमरीश पुरी आदि भी अहम किरदारों में थे। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गाने भी ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे और आज भी अक्सर लोग इन्हें एन्जॉय करते हैं।

2023 में शाहरुख खान का ट्रिपल धमाका

शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है।

फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!