रायगढ़छत्तीसगढ

घर के अंदर घुसकर युवको ने कि महिला से छेड़छाड़ , 4 युवक गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// मामला जूटमिल चौकी क्षेत्र का है कुछ युवको ने घर के अंदर घुसकर ही महिला से छेड़छाड़ करने लगे। इन युवकों ने मोहल्ले में ही रहने वाली महिला से पहले छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के पहले बदमाशों ने पहले महिला के घर के बाहर की बैठकर शराब पिया था। फिर महिला के घर के अंदर घुस गए थे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट करने की धमकी देने लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित महिला ने इस मामले में 04 नवंबर को चौकी में शिकायत की थी वह बुधवार रात को वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान रात करीब 9.30 बजे उसके घर के बाहर मोहल्ले में रहने वाले कुमार भट्ट और तीन लड़के शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद वह सभी मेन गेट को खोलकर घर के अंदर आ गए और छेड़छाड़ करने लगे।महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की धमकी दी। इस पर महिला अपने बचाव में चिल्लाने लगी। तब जाकर चारों युवक घर से बाहर निकले। इसके बाद जब महिला का पति घर आया तब उसने पूरी बात अपने पति को बताई। फिर मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। जिसके बाद शुक्रवार को मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुमार भट्ट (24), सुजीत भट्ट(22), संजु भट्ट (21) और आशीम भट्ट(26) को गिरफ्तार किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!