नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केजरीवाल की मांग ‘दो वक्त की रोटी भी मुश्किल’ , 6 महीने तक आगे बढ़ाएं मुफ्त राशन योजना

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र से मुफ्त राशन वितरण की मियाद को बढ़ाने का आग्रह किया है. केजरीवाल ने कहा कि महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है. आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है. सरकार को मुफ्त राशन देने की योजना को 6 महीने के लिए और बढ़ाना चाहिए. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न चुनौतियों को दूर करने के लिए अन्न योजना शुरू की गई थी. अब केंद्र का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण को 30 नवंबर से आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है

शनिवार को अपने ट्वीट में लिखा, “महंगाई बहुत ज़्यादा हो गई है. आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है. कोरोना की वजह से कई बेरोज़गार हो गए… प्रधानमंत्री जी, ग़रीबों को मुफ़्त राशन देने की इस योजना को कृपया छः महीने और बढ़ाया जाए. दिल्ली सरकार अपनी फ़्री राशन योजना छः महीने के लिए बढ़ा रही है.”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!