छत्तीसगढ

बीजापुर में सर्चिंग के दौरान IED पर पैर आनेहुआ ब्लास्ट 2 जवान घायल , इलाज के लिए रायपुर भेजने की तैयारी

बीजापुर न्यूज़ /// जिले में गुरुवार की सुबह प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF के 2 जवान जख्मी हो गए हैं। घायल जवानों को बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों जवानों को मामूली चोटें आई हैं। इनका प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। दोनों जवान CRPF 170BN के बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम के सदस्य हैं। जिले के मुरकीनार CRPF कैंप के जवान सुबह सर्चिंग के लिए मोदकपाल थाना क्षेत्र के हल्बापारा की टेकरी पर निकले थे। वहीं माओवादियों ने इलाके में प्रेशर IED प्लांट किया हुआ था। CRPF की BDS टीम के सदस्य शनिदुल इस्लाम और बालकिशन अपने डॉग और मेटल डिटेक्टर को लेकर सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इतने में एक जवान का पैर प्रेशर IED के ऊपर आ गया। इससे IED ब्लास्ट हुआ और आगे जा रहा जवान भी उसकी चपेट में आ गया और दोनों घायल हो गए हैं।बम निरोधक दस्ता मुख्य तौर पर बम और IED को डिफ्यूज करने का काम करता है। यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है। यही वजह है कि इस दस्ते में खास तौर पर ट्रेंड जवानों को शामिल किया जाता है। खासकर बस्तर जैसे इलाकों में इस दस्ते की भूमिका महत्वपूर्ण है। बस्तर के कई इलाकों में नक्सली इस तरह से IED प्लांट कर जवानों को फंसाने की फिराक में रहते हैं। नक्सली ज्यादातर रोड,जंगल के क्षेत्र में IED प्लांट कर जवानों को निशाना बनाते हैं। कई बार यह भी देखा गया है कि जवानों की चौकसी के कारण IED प्लांट होने की बात पहले की सामने आ जाती है, तब यही बम निरोधक दस्ता मौके पर जाकर उसे डिफ्यूज करता है। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या नक्सलियों ने रोड में IED ब्लास्ट कर की थी इस घटना के बाद CRPF जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। यह पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ है। अक्सर जवान इन्हीं इलाकों से होते हुए ऑपरेशन पर निकलते हैं। नक्सली इस इलाके में IED प्लांट करते हैं। इस बार इसकी चपेट में 2 जवान आ गए हैं। इससे पहले भी जवानों ने इसी इलाके से कई IED बरामद किए हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!