कोंडागांव

कोरोना काल में जब अपने भी साथ छोड़ रहे थे, तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं घर-घर जाकर दे रहीं थी सेवाए मोहन मरकाम पीसीसी चीफ कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विधायक मोहन मरकाम ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका

कोरोना काल में भी उत्कृष्ट सेवाओं से जिले में कुपोषण के विरूद्ध अभियान को निरंतर जारी रखकर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिये किये गये कार्यों के लिये आज शुक्रवार को ऑडिटोरिम में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में जिले के सभी विकासखण्डों से बड़ी संख्या से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित हुये।
कोरोना वारियर्स के रूप में आपने किया बडा योगदान – इस समारोह में मुख्य अतिथि एवं विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम ने कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये योगदान को याद करते हुए कहा कि कोरोना काल में जहां अपने भी साथ छोड़ रहे थे, ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मैदानी स्तर पर कोरोना के विरूद्ध जंग छेड़कर सुपोषण के साथ ही कोरोना टीकाकरण, कोरोना मरीजों की सहायता, दवाईयों के वितरण, विभागीय कार्यों के सम्पादन करने के लिये अनवरत कार्य कर रहीं थीं। एक कोरोना वॉरियर की भांति वे मैदानी स्तर पर सभी समस्याओं का सामना करते हुए बच्चों को अण्डा, कोदो खिचड़ी खिलाने का कार्य करती रहीं। जिसका परिणाम है कि प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में यह एक रिकॉर्ड है कि दो वर्षों में जिले द्वारा 42 प्रतिशत कुपोषण की दर को कम किया जा सका है।
बडी मां की भूमिका निबाही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने – इस दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को ग्राम के बच्चों की बड़ी मां के रूप में इंगित करते हुये 02 वर्ष में कुपोषण स्तर को 42 प्रतिशत कम किये जाने के लिये किये गये अथक प्रयासों के लिये उनकी सराहना की । हमारे जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। जहां एक ओर अण्डों के वितरण के लिये कार्यकर्ता रजबती बघेल 24 किमी पैदल चलकर अण्डे लाती हैं, वहीं करमरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मां द्वारा बच्चे का ध्यान न रखे जाने पर बच्चे को गंभीर कुपोषित अवस्था से सामान्य स्तर तक लाने के लिये अथक प्रयास किये हैं। इसी प्रकार जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं बच्चों के सुपोषण एवं विभागीय योजनाओं के सम्पादन के लिये अथक प्रयास कर रहीं हैं। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं एवं मितानिनों को मैदानी स्तर पर प्रशासन के दो स्तम्भ के रूप में संबोधित किया।
साडी, षॉल श्रीफल से किया सम्मान – मौके पर विधायक मोहन मरकाम द्वारा कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिये महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को साड़ी, शॉल एवं श्रीफल प्रदान किये। इसके अतिरिक्त सभी के लिये भोजन की व्यवस्था की गई थी।
मौजूद रहे ये – इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेष महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला प्रभारी यशवर्धन राव, जप अध्यक्ष शिवलाल मण्डावी, जिला अध्यक्ष झुमुक दीवान, पार्षद तरूण गोलछा,सकूर खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुकवती मरकाम, तबस्सुम बानो, डॉ षिल्पा देवांगन, हेमा देवांगन, पुष्पा नायक, सहित पार्टी की महिला कार्यकर्ताएं एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमचंद राणा तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उप

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!