बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ

तलाकशुदा महिला को नाबालिग लड़के ने बंधक बनाकर 3 दिन किया रेप

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के कोनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर नाबालिग ने महिला को करीब 3 दिनों तक एक कमरे में बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

जानकारी के अनुसार जिले के निरतू में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर DCA का छात्र है। कोनी क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला से सालभर पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। इसी बीच दोनों मोबाइल से बात करते थे। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया था। बीते सोमवार को नाबालिग ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था।

किशोर उसे बाइक से अपने रूम लेकर आ गया था। फिर वहा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा महिला को बुरा लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला वापस घर छोड़ने की बात कहने लगी। लेकिन फिर उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और करीब 72 घंटे तक बंधक बनाकर कर रखा। मंगलवार को किशोर उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया।

तभी मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए। और महिला को आरोपी किशोर के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 342 , 506 , 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। और उसे बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!