कोंडागांवछत्तीसगढ

जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने उत्कृष्ट कार्यों के लिये बीसी सखियों को किया सम्मानित

आजादी के अमृत महोत्सव में बीसी सखियों का किया गया प्रोत्साहन

कोंडागांव न्यूज़ जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम की अध्यक्षता मंे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बीसी सखियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी विकासखण्डों में कार्यरत् 93 बीसी सखियों ने हिस्सा लिया। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीसी सखी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 09 सखियों को ट्राॅफी, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्वरूप कोट (ब्लेजर) प्रदान किया गया।

केशकाल की संतोषी सिन्हा ने मारी बाजी

इसमें विकासखण्ड केशकाल की बीसी सखी संतोषी सिन्हा को 17540 लेनदेन के द्वारा सर्वाधिक 4.88 करोड़ राशि के भुगतान के लिये प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं बड़ेराजपुर की सनिता सलाम को 20320 लेनदेनों द्वारा 4.80 करोड़ रूपये द्वितीय एवं माकड़ी विकासखण्ड की बनिता मानिकपुरी को 8996 लेनदेनों द्वारा 2.33 करोड़ के भुगतान के लिये तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इनको भी मिला सम्मान

फरसगांव की पुष्पा नेताम को चतुर्थ, केशकाल की अस्तीना नेताम को पंचम, फरसगांव की शारदा जैन को षष्टम, कोण्डागांव की हेमकांति पाण्डे को सातवां, माकड़ी की राधिका बघेल को आठवें स्थान एवं बड़ेराजपुर की गणेश्वरी सोरी को नौवें स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सभी सखियों को अच्छे कार्य द्वारा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। मौजूद रहे ये – इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला पंचायत सदस्यों सहित एलडीएम प्रदीप शुक्ला, डीडी पंचायत बीआर मोरे, डीएमएम विनय सिंह, डीपीएम दुर्योधन मेघ, कुंजलाल सिन्हा, नीतेश देवांगन, एपीओ डी धु्रव एवं अन्य अधिकारी तथा समस्त बीसी सखियां उपस्थित रहीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!