नोएडाउत्तर प्रदेशदेश

क्या देश में एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर ने दी दस्तक,13 छात्र और 3 शिक्षक आ गए कोरोना की चपेट में  

नोएडा,न्यूज़ धमाका :- नोएडा में एक बार फिर स्कूल में कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद दहशत फैल गई है और यह आशंका जताई जाने लगी है कि क्या देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चौथी लहर ने दस्तक दे दिया है।

नोएडा के सेक्टर-40 स्थित खेतान पब्लिक स्कूल में सोमवार को 13 छात्र और 3 शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गए हैं। एक ही स्कूल में इतने ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को बंद कर दिया है। जिला स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।

नोएडा में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बीते कुछ माह में काफी धीमी हो गई थी, लेकिन अब एक बार फिर नोएडा में संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। नोएडा के सेक्टर-40 खेतान पब्लिक स्कूल में कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं।

CMO ऑफिस में भेजा गया लेटर

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद ही देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं। सभी कक्षाओं के बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचने लगे थे, ऐसे में खेतान पब्लिक स्कूल में संक्रमण के 16 मामले एक साथ आने से खतरे की घंटी बज गई है। स्कूल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय को पत्र भेजकर जानकारी दी है, जिसके जानकारी स्कूल के करीब 13 बच्चे और 3 शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!