
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार रात पंडरी स्थित मॉल में ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म देखी। विभाजन के दौर की घटनाओं पर आधारित इस फिल्म को देखकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, और इसे देखकर उन्हें क्रोध और दुख दोनों महसूस हुआ।
पश्चिम बंगाल में दिखाने की कही बात
फिल्म के प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ सर्व बंग समाज के कई लोग भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को बधाई देते हुए कहा कि ‘द बंगाल फाइल्स’ को पश्चिम बंगाल में भी दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स के जरिए फिल्म को वहां के दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
