छतीसगढ़बलौदाबाजार

श्री सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह एक मजदूर की सेलो में मिली लाश

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – जानकारी के अनुसार, मृत मजदूर अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह (33 वर्ष) मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है. अशोक श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम के दौरान बीती रात गायब हो गया था, जिसकी आज सुबह सेलो में लाश मिली है. मजदूर संघ मजदूर की मौत पर 50 लाख रुपए मुआवजा राशि के साथ सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.

बता दें कि इसके पहले भी श्री सीमेंट संयंत्र में हादसे हो चुके हैं, उसके बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त काम नहीं हुआ है. सवाल यह है कि मजदूर उंचाई पर काम कर रहा था, तो क्या बिना सुरक्षा उपकरण पहने था. ठेकेदार के साथ कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किया. अब एक बार फिर सवाल यह है कि सीमेंट संयंत्रों में हो रहे हादसों पर जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और औद्योगिकी सुरक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!