दुर्गछत्तीसगढ

किन्नरों को किराये से मकान न देने की बात पर हुआ विवाद

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- भिलाई स्मृति नगर चौकी के चंद्र नगर कोहका में आम लोगों व किन्नरों के बीच जमकर ईंट पत्थर और लात घूंसे चले। यह झगड़ा किन्नरों को किराये से मकान न देने की बात पर हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वहां 25-30 की संख्या में किन्नर आकर जमा हो गए।

इसके बाद उन्होंने वहां रहने वाले दो युवकों को बुरी तरह से पीटा। चौकी पर पूरा मामला पहुंचने के बाद वहां दोनों पक्षों में समझौता कराकर वापस भेज दिया गया। चंद्र नगर गली नंबर 27 में साहू नाम के व्यक्ति ने अपना मकान किराये से उठाया है। उसने ऊपर का फ्लोर नायरा झत्रिय और रवीना झत्रिय नाम के किन्नरों को दिया हुआ है। नीचे के फ्लोर को धीरज बंसोड़ को दिया है।

धीरज का आरोप है कि किन्नरों को मकान देने से कॉलोनी में बड़ी संख्या में किन्नर व दूसरे लोगों का आना-जाना होता है। इससे कॉलोनी का माहौल खराब होता है। कॉलोनी वासियों ने एकजुट होकर मकान मालिक को चेतावनी दी थी कि वह इन किन्नरों को किराये से हटा दे। इससे मकान मालिक ने किन्नरों को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था।

किन्नरों को लगा कि सब्जी व्यापारी और उसकी पत्नी के कहने पर मकान मालिक उन्हें निकाल रहा है। इसी बात को लेकर शुक्रवार उनके बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर वहां बड़ी संख्या में किन्नर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने सब्जी व्यापारी की बुरी तरह से पिटाई कर दिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!