कोंडागांव

आकस्मिक मृत्यु पर 56 लाख की मुआवजा राशि दी जायेगी मृतकों के परिजनों को पानी में डूबने, सर्प दंष व गांज गिरने से हुयी अकाल मृत्यु पर चार चार लाख रू की आर्थिक मदद की गयी है।

दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार के 14 प्रकरण में 56 लाख रूपये की राशि मृतकों के आश्रितों के लिये स्वीकृत की गई। जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से 28 सितम्बर 2020 को लोकेश मानिकपुरी पिता स्व सुनील मानिकपुरी उम्र 08 वर्ष ग्राम मर्दापाल उप तहसील मर्दापाल, 28 सितम्बर 2020 को कबीर उर्फ कबी मानकपुरी पिता स्व सुनील मानिकपुरी उम्र 06 वर्ष ग्राम मर्दापाल उप तहसील मर्दापाल, 30 अप्रैल 2021 को कु. सकिला मरकाम पिता मानकुराम उम्र 20 वर्ष ग्राम ओण्डरी तहसील माकड़ी, दिनांक 15 जून 2021 को बोदराय मण्डावी पिता बुसका मण्डावी उम्र 50 वर्ष ग्राम खजरावण्ड तहसील बड़ेराजपुर, दिनांक 03 फरवरी 2021 को मिलनराम कोर्राम पिता स्व. पाकलूराम कोर्राम उम्र 58 वर्ष ग्राम सोनाबाल तहसील कोण्डागांव, 15 मई 2021 को रामबाई पिता रानूराम उम्र 43 वर्ष ग्राम छोटेओड़ागांव उप तहसील बड़ेडोंगर, 30 मार्च 2021 को कु. पारो पिता स्व. बुधराम उम्र 24 वर्ष ग्राम तोरण्डी उप तहसील बीजापुर की मृत्यु हुई है। एवं सर्पदंश से 03 जून 2021 को गनेशराम पिता जगन्नाथ उम्र 65 वर्ष ग्राम बाड़ागांव तहसील बड़ेराजपुर, 02 जून 2021 को दियारीबाई पिता स्व. बैशाखू उम्र 60 वर्ष ग्राम रावबेड़ा तहसील केशकाल, 10 अप्रैल 2021 को कु. भाविका पिता सुदरन उम्र 17 वर्ष ग्राम जड़कोंगा तहसील माकड़ी, 27 मई 2020 को खेमचंद पिता दयामन उम्र 17 वर्ष ग्राम कुकाड़गारकापाल तहसील कोण्डागांव, 04 अक्टूबर 2021 को कु. रितिका पिता रंजीश राम उम्र 05 वर्ष ग्राम दहिकोंगा तहसील कोण्डागांव, 09 मई 2021 को आनंद पिता संतुराम उम्र 12 वर्ष ग्राम आदनबेड़ा तहसील केशकाल की मृत्यु हुई है साथ ही गाज गिरने से 26 अप्रैल 2021 श्यामसुन्दर पिता रामचरण उम्र 32 वर्ष ग्राम बेड़मा तहसील केशकाल जिला कोण्डागांव की मृत्यु हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। सहायता राशि चेक, बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!