छत्तीसगढकोंडागांव

कलेक्टर ने जिले में शत् प्रतिशत के लिए समय बद्ध रणनीति बनाने के दिये निर्देश कहा-ग्रामीणों के टीकाकरण के लिए डोर टू डोर संपर्क करें

जिले के दूरस्थ गावों में राशन आधार और पेंशन प्रकरणो के निपटारे के लिए लगाये जायेंगें कैंप

आज कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा वैक्सिनेषन अभियान को षत् प्रतिषत तक लाने के लिए प्रभावी रणनीति के आधार पर कार्य करने के निर्देष दिये। उन्होने कहा कि जिले के सभी विकासखण्डो में वैक्सीनेषन के तिथि से सात दिन पहले मुनादी करवाकर टीकाकरण से एक दिन पहले पुनः मुनादी करवाये जाये। इसके लिए दीवार लेखन भी करायें ।

बनेगा जिलास्तर पर वैक्सीनेषन कन्ट्रोल रूम – वैक्सिनेषन अभियान के निगरानी के लिए जिला स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना होगी जहां दिन में 3 बार रिर्पोटिंग की जायेगी। उसमें सबंधित स्थानों के लिए नोडल बनाये गये अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति, उक्त तिथि में किये जा रहे वैक्सिनेषन की स्थिति और षाम तक किये गये वैक्सिनेषन रिर्पोट दर्ज होगी। वैक्सीनेषन के लिये डोर टू डोर सपंर्क भी नोडल बनाये गये अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। उक्त कार्य में अनुपस्थित अथवा लापरवाह ग्राम, ब्लाॅक, जिला स्तर के अधिकारियों को अवैतनिक कर दिया जायेगा।

सीएम की कलेक्टर कांन्फ्रेस का भी टीएल में दिखा असर – बैठक में विगत दिवस प्रदेष के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गये कलेक्टर काॅन्फ्रेंस में योजनाओ के संबध में दिये गये निर्देशो से अवगत कराते हुए विभिन्न प्रकार के रोजगार मूलक एवं जनहित कारी योजनाओं के क्रियान्वयन ने तीव्र प्रगति लाने के निर्देष भी दिये गये। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!