इंदौरमध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा:- बाबा साहब आंबेडकर के पंच तीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में किया जायेगा शामिल  

इंदौर,न्यूज़ धमाका :-बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली पर देशभर से हजारों अनुयायी महू पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से घोषणा की कि बाबा साहब आंबेडकर के पंच तीर्थों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल किया जाएगा।

महू में वर्षभर आने वाले अनुयायियों के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महू में जमीन उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने अनुयायियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था में शामिल होकर खुद भी महू में दोपहर का भोजन किया।

यहां अनुयायियों के आने का सिलसिला बुधवार से ही शुरू हो गया था। गुरुवार को यहां लाखों अनुयायियों और भंतों के जुटने की संभावना है। कोरोना के कारण दो साल से आयोजन नहीं होने के बाद इस बार बड़ी संख्हया में अनुयायी उल्लास के साथ महू पहुंच रहे हैं।

प्रशासन ने इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है। इधर गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने महू पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी महू पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर नमन किया।

डा. आंबेडकर की जयंती उनके जन्म स्थान महू में इस वर्ष भी पूर्ण श्रद्धा और आस्था से मनाई जा रही है। अनुयायियों और भंतों के आगमन का सिलसिला बुधवार से ही प्रारंभ हो गया। जन्म स्थल पर बने भव्य स्मारक को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। स्मारक पर नयनाभिराम, आकर्षक, रंग-बिरंगी विद्युत साज-सज्जा की गई है। आने वाले श्रद्धालुओं और भंतों की आवभगत के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!