छतीसगढ़रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से मिलने पूर्व CM को नहीं मिली इजाजत, भड़के बघेल ने IG पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से मिलने पूर्व CM को नहीं मिली इजाजत, भड़के बघेल ने IG पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर न्यूज़ धमाका – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कोल लेवी मामले के आरोपी व्यापारी सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें सूर्यकांत तिवारी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल ने रायपुर आईजी और एसीबी चीफ अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को उच्च न्यायालय तक ले जाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इस बीच कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से उनके वकील फैजल रिजवी ने मुलाकात की। रिजवी ने आरोप लगाया कि जेल में सूर्यकांत तिवारी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेल अब प्रताड़ना का केंद्र बन गया है।

सूर्यकांत तिवारी ने रायपुर आईजी पर धमकाने का लगाया गंभीर आरोप

इधर, सूर्यकांत तिवारी ने भी रायपुर आईजी और एसीबी प्रमुख अमरेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक के चैंबर में आईजी मिश्रा ने उन्हें बुलाकर धमकाया और दबाव डाला कि वे सौम्या चौरसिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फंसाने के लिए झूठे बयान दें। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है, जहां आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!