
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड टर्म-टू परीक्षा 26 अप्रैल से 16 तक जारी तय है। बिलासपुर में कक्षा दसवीं की परीक्षा 27 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड यानी सीबीएसई टर्म टू की परीक्षा बिलासपुर में 27 अप्रैल से शुरू होगा।
बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। स्कूलों में बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जारी है। परीक्षा में कोविड नियमों का पालन करना होगा। सीबीएसई 10वीं टर्म-2 परीक्षा के लिए बिलासपुर जोन में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए।
जिनमें प्रमुख रूप से डीएवी पब्लिक स्कूल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर वन, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट पलोटी, केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य स्कूल शामिल है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए इन नियमों का पालन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका पर यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और विषय का नाम लिखा जाएगा।
बड़ी बात यह भी है कि परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी के बीच परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। शहर के जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहां सुबह 10:30 बजे से परीक्षा शुरू होगी। लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे उपस्थिति दर्ज करानी होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में लगभग 200 से 300 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
इसके अलावा परीक्षा हॉल में कोविड-19 महामारी संक्रमण को देखते हुए केवल 18 बच्चों को बैठाने की व्यवस्था होगी। केंद्र अध्यक्षों को भीषण गर्मी के मद्देनजर पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में किसी को बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पहले दिन दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय का पर्चा हल करेंगे।

