जशपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खेल,डांस एवं गीत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये साथ में शिक्षकों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति श्रीवास्तव व ममता सिन्हा के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में सर्वप्रथम एकल गायन की शुरुआत जीवंती बाई तत्पश्चात प्रियंका यादव,दामिनी चौहान,रानी यादव,चेता यादव और समूह गायन में आकांक्षा व साथियों के द्वारा गीत गाकर सभी का मन मन्त्रमुग्ध कर दिये।
जशप्रीत कौर व साथियों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। खेल कार्यक्रम में बालिका वर्ग से मुस्कान सिंह प्रथम,तेजेश्वरी बाई द्वितीय,तनुजा चौधरी तृतीय एवं जशप्रीत कौर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किये इसी तरह बालक वर्ग में देवाशीष साव प्रथम,संतोष कुमार द्वितीय एवं रविकांत पैकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किये।
बाल दिवस कार्यक्रम में शिक्षक भी कहाँ पीछे रहते एक ओर प्रभात मिश्रा ने फ़िल्मी गीतों में समा बांधने की शुरुआत की तो दूसरी ओर राजेन्द्र प्रेमी “सरस्” ने अपनी स्वरचित रचनाओं से खूब तालियाँ बटोरी उन्होंने नेहरू जी की जीवन परिचय को लयबद्ध करते प्रस्तुति दी
और दूसरी रचना में मँहगाई की वर्तमान स्थिति की ओर इशारा करते हुए सुरताल का तड़का लगाया। सभी विजेता बच्चों को पुरष्कार प्रदान किये गये और मिष्ठान वितरण के पश्चात कार्यक्रम समापन किया गया। बच्चों ने कार्यक्रम आयोजन के लिए संकल्प परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किये।
सभी शिक्षकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ये कार्यक्रम सफल रहा जिसमें ज्योति श्रीवास्तव,ममता सिन्हा,मनीषा भगत,शांति कुजूर,अश्विनी सिंह,दिलीप सिंह,प्रभात मिश्रा, राजेन्द्र प्रेमी,संजीव शर्मा,अवनीश पाण्डे, राजेन्द्र नंदे,कश्यप जी,दीपक महतो,दिलीप राम,प्रदीप नायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।