छतीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय सहित अन्य दिग्गजों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर न्यूज़ धमाका – मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार सुबह चौथी वाहिनी माना पहुंचकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम  विष्णु देव साय ने कहा कि, नक्सल हमले में 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए हैँ। हम शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सीएम साय ने आगे कहा नक्सलियों की बौखलाहट साफ दिख रही है। जवानों की कार्रवाई से नक्सली सिकुड़ते जा रहे हैं। हमारे जवान मजबूती से नक्सलियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद समाप्त होगा। 

डिप्टी सीएम शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य दिग्गज जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डिप्टी सीएम शर्मा उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल होंगे। इस घटना से आहत विजय शर्मा आज अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी जन्मदिन न मनाने की अपील की है।

दिल्ली से लौटते ही घायल जवानों से मिलने पहुंचे सीएम साय 

देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली प्रवास से लौटे। लौटते ही सीधे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचकर उन्होंने घायल जवानों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम साय ने घायल जवानों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि, हमारे जवान नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में पूरी तरह से डटे हुए हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!