छतीसगढ़रायपुर

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने की वजह से भारत समेत विश्वभर में विमान सेवाएं प्रभावित , रायपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट भी डिले

रायपुर न्यूज़ धमाका – माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने की वजह से भारत समेत विश्वभर में विमान  सेवाएं बाधित हो गई हैं। दुनियाभर के एयरलाइंस के सर्वर में रुकावट आने के कारण विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। इस तकनीकी खराबी का असर विमान सेवाओं पर बुरी तरह से पड़ा है। राजधानी रायपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स भी डिले हो गई हैं। इंडिगो एयर लाइन्स की कई फ्लाइट डिले चल रही हैं। कई बैंकों में भी काम काज प्रभावित होने की खबर है।

प्रिंट नहीं हो रहे बोर्डिंग पास

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में टेक्निकल प्रॉब्लम आने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों को बोर्डिंग पास नहीं मिल रहा है। सॉफ्टवेयर में प्रॉब्लम की वजह से बोर्डिंग पास प्रिंट नहीं हो रहा है। फ्लाइट डिले होने की वजह से एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर का कहना है कि, फ्लाइट की बोर्डिंग विमान सेवाएं द्वारा नहीं शुरू की जा रही है। इंडिगो समेत अलग-अलग कंपनियों की विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। 

इंडिगो ने यात्रियों से की अपील 

फ्लाइट डिले होने की वजह से इंडिगो एयरलाइन ने भी कहा है कि चूंकि हमारे सिस्टम Microsoft Azure के साथ चल रही समस्या से प्रभावित हैं। इसलिए हमें कॉन्टैक्स सेृंटर पर बहुत अधिक संख्या में कॉन्टैक्ट का सामना करना पड़ रहा है। कृपया हमसे तभी संपर्क करें जब आपकी यात्रा 24 घंटे के भीतर होगी। 

सर्वर में खराबी की वजह से दुनियाभर की विमान सेवाएं प्रभावित

सर्वर में खराबी की वजह से दुनियाभर में विमान सेवा पर असर हो रहा है। कई कंपनियों की फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं। विश्वभर में एयरलाइंस सर्वर में खराबी आ गई है। कई बैंकों में भी कामकाज प्रभावित होने की खबर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!