छतीसगढ़बलौदाबाजार

छत्तीसगढ़: मौलवी ने तोड़ा विश्वास, 40 लाख की ठगी… महिलाओं ने जेवर गिरवी रखकर की थी मदद, अब फरार

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – भरोसे के बदले धोखा… यही कहानी है बलौदाबाजार जिले के बिटकुली गांव की, जहां वर्षों से मस्जिद में रहकर बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने वाले मौलवी मिर्जा जलील बेग ने करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर डाली। आज वही मौलवी कई महीनों से फरार है और गांववाले न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे हैं।

गांव की मस्जिद में 10 साल से रह रहा था मौलवी

ग्रामीणों के मुताबिक मिर्जा जलील बेग पिछले 10 वर्षों से गांव की मस्जिद में रहकर धार्मिक शिक्षा दे रहा था। इस दौरान उसने गांववालों का विश्वास इस कदर जीत लिया कि लोग उसे सम्मान और मदद देने लगे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने बीमारी, दुर्घटना, ट्रैक्टर खरीदने और व्यापार के बहाने लोगों से मोटी रकम लेनी शुरू कर दी।

महिलाओं ने गिरवी रखे जेवर, लिए लोन

  • कुछ महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर मौलवी को पैसे दिए।
  • कई ने अपने गहने और कीमती सामान गिरवी रख कर उसकी मदद की।
  • अब वे खुद कर्ज में डूबी हुई हैं, और मौलवी फरार है।

ठगी की शिकार महिलाएं और परिवार

  • ईश्वरी ध्रुव ने बताया कि मौलवी ने उनके महिला समूह से 1.5 लाख और व्यक्तिगत रूप से 60 हजार रुपये लिए। वह हर बार पैसे लौटाने का वादा करता रहा।
  • राबिया, जो चूड़ियां बेचकर गुज़ारा करती हैं, उन्होंने बताया कि मौलवी ने उनसे भी करीब 1.5 लाख रुपये ठगे।

40 से 50 लोग बने शिकार, पुलिस से की शिकायत

गांव के अजमेर अली ने बताया कि मौलवी ने 40 से 50 ग्रामीणों से अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे उधार लिए और अब गायब है। इस गंभीर धोखाधड़ी को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक ने दिया कार्रवाई का भरोसा

पुलिस अधीक्षक ने शिकायत सुनने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उनके लाखों रुपये की वसूली संभव होगी।

देखें शिकायत की कॉपी:

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!