छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर: रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पति गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज धमाका – रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी आत्महत्या मामले में पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए उनके पति ओब्रे हेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पति का अन्य महिला से अवैध संबंध था और वह विनीता के साथ लगातार मारपीट करता था। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर विनीता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

घटना का विवरण:

  • 6 अप्रैल 2024 को विनीता साहनी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय पति ओब्रे घर पर नहीं था, जबकि 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी।
  • यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है और मृतका एनई कॉलोनी में रहती थीं।
  • विनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली थीं और एक नेशनल लेवल बास्केटबॉल प्लेयर थीं। उन्होंने स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में नौकरी हासिल की थी।
  • 2014 में उन्होंने बिलासपुर निवासी ओब्रे हेल से लव मैरिज की थी।

परिवार के आरोप और पुलिस जांच:

विनीता के माता-पिता और बहन ने ओब्रे हेल पर घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया था। प्रारंभिक जांच में पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए रेलवे ट्रांसफर और छुट्टी न मिलने जैसी बातें कही थीं, लेकिन पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो सच्चाई सामने आई।

  • आरोपी पति बेरोजगार और अय्याश था।
  • विनीता ने उसे पहले बिजनेस के लिए पैसा दिया, जिसे उसने अय्याशी में उड़ा दिया।
  • बाद में विनीता ने जिम खुलवाकर उसे व्यवसाय में लगाने की कोशिश की, पर उसने उसमें भी रुचि नहीं ली।
  • जांच में पता चला कि विनीता के कंधे और कोहनी में चोट के निशान थे, जो पति की मारपीट से हुए थे।

आरोपी ने कबूला जुर्म:

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान ओब्रे हेल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!