छत्तीसगढबिलासपुर

दूसरे की जमीन दिखाकर महिला से नौ लाख की ठगी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के राजेंद्र नगर में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाली गृहणी को दूसरे की जमीन दिखाकर नौ लाख 50 हजार रूपए की धोखाधड़ी कर ली। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने अपने स्र्पये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।

महिला ने इसकी शिकायत आइजी कार्यालय में जनदर्शन के दौरान की। आइजी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाली अनुराधा शर्मा गृहणी हैं।

ALSO READ : हत्यारों ने महिला की गला घोंटकर की हत्या, पानी टंकी में मिला लाश

मंगलवार को आइजी रतनलाल डांगी के समक्ष जनदर्शन में उपस्थित होकर धोखाधड़ी की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाल किरण गुप्ता से जान पहचान है। इसका फायदा उठाते हुए किरण ने उन्हें बताया कि रतनपुर क्षेत्र के कर्रा में उनकी पैतृक भूमि है। स्र्पये की जरूरत होने पर किरण जमीन बेचने की बात कही।

इस पर भरोसा करते हुए अनुराधा और उनके पति राकेश शर्मा जमीन देखकर नौ लाख स्र्पये में जमीन का सौदा कर लिया। सौदे के दौरान उन्होंने किरण को सात लाख स्र्पये दिए। बाद में उसने अलग-अलग बहानों से दो लाख 50 हजार स्र्पये और ले लिए।

दो माह में रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्होंने किरण को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। इस पर वह टालमटोल करने लगी। धोखाधड़ी की आशंका पर उन्होंने राजस्व कार्यालय से जमीन के दस्तावेज निकलवाए। इसमें जमीन किसी और महिला के नाम पर थी। उन्होंने इसकी जानकारी किरण को देकर पूछताछ की।

इस पर वह अनुराधा को गुमराह करने लगी। स्र्पये वापस मांगने पर वह अनुराधा को जान से मारने की धमकी देने लगी। शिकायत पर जांच के बाद सिविल लाइन ने किरण गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!