छतीसगढ़सरगुजा

CG BREAKING: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आए किसान दंपती, खेत में ही दोनों की दर्दनाक मौत

सरगुजा-न्यूज धमाका – जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान दंपती की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुडेसा अवराडुगू में हुई, जब पति-पत्नी अपने खेत में काम कर रहे थे।

पंप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीमन साय गोंड (56) और उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड (52) मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर के पास खेत में धान की नर्सरी (बीड़ा) उखाड़ने गए थे। खेत में पानी कम होने के कारण करीमन साय ने घरेलू बिजली कनेक्शन से मोटर पंप चालू करने के लिए तार जोड़ा, लेकिन उसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लग गया और वे तार से चिपककर गिर पड़े।

खेत गीला होने के कारण करंट पानी में फैल गया, और पास में खड़ी उनकी पत्नी दिलकुवंर गोंड भी इसकी चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

इस हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। स्थानीय लोग भी स्तब्ध रह गए। करीमन साय और दिलकुवंर गोंड मेहनतकश और मिलनसार दंपती के रूप में गांव में जाने जाते थे।

मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग

घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, और मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक कारण – लापरवाही या तकनीकी खामी?

हालांकि यह हादसा एक सामान्य कार्य के दौरान हुआ, लेकिन बिजली लाइन से बिना सुरक्षा उपायों के जुड़ाव, और खुले तारों की संभावित खराबी को लेकर बिजली विभाग की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं।


ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने, और बिजली कनेक्शन की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!