छतीसगढ़भिलाई

बीएमएस का 70वां स्थापना दिवस: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले – “आप देश के विकास में भागीदार हैं”

डिप्टी सीएम अरुण साव बीएमएस के 70वां स्थापना दिवस में शामिल हुए

भिलाई न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बुधवार को भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 70वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेकर संगठन के योगदान को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम का आयोजन बैकुण्ठधाम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में किया गया, जहां हजारों की संख्या में मजदूर और कर्मचारी मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम ने अपने उद्बोधन में कहा,

“भारतीय मजदूर संघ का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित, उद्योगहित और फिर मजदूर हित है। यह संगठन न सिर्फ देश का सबसे बड़ा, बल्कि दुनिया का तीसरे स्थान पर आने वाला श्रमिक संगठन है, जो अपने नीति और सिद्धांतों के लिए जाना जाता है।”

स्थानीय विधायक की मांग को मिली स्वीकृति

कार्यक्रम में मौजूद विधायक रिकेश सेन ने मजदूरों के बैठक और कार्यक्रमों के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता जताई, जिसे डिप्टी सीएम ने मौके पर ही मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्यवाही जल्द की जाएगी और पदाधिकारी उनसे संपर्क करें।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भव्य आयोजन

समारोह में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों को संगठन की ऐतिहासिक यात्रा, सिद्धांत और कार्यों की जानकारी देते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से हुई

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा और सह-संपर्क प्रमुख नेमराज वर्मा ने भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।

दिल्ली से सरसंघचालक मोहन भागवत का संदेश

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समापन समारोह में RSS प्रमुख मोहन भागवत का उद्बोधन LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित मजदूरों ने ध्यानपूर्वक सुना।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान

संघ गीत की प्रस्तुति प्रमिला चंद्राकर और शशिभूषण मोहंती ने दी।
समारोह में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे, निर्माणी मजदूर संघ के देवेन्द्र चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक मंच के नलनीश मिश्रा, विपक्ष के नेता भोजराज सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, और अन्य गणमान्यजन भी मंच पर उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!