बिलासपुरछत्तीसगढ

दोस्ती बढ़ाकर उसे शादी करने का दिया झांसा,कर्मचारी महिला का किया दुष्कर्म

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- एआर कोल कंपनी के मालिक ने अपनी महिला कर्मचारी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को बदनाम करने की धमकियां देने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय युवती एआर कोल कंपनी में काम करती थी। काम के दौरान उसकी पहचान कंपनी के मालिक रामजीत सिंह से हुई। रामजीत ने युवती से दोस्ती बढ़ाकर उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा।

कई महीने की दोस्ती के बाद युवती ने शादी के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहने लगा। बाद में वह दोनों के निजी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!