मथुराउत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन पुलिसकर्मियों समेत 4 की मौत , कई घायल

मथुरा न्यूज़ धमाका /// आज सुबह तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक रोड एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए। यह पुलिसकर्मी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो 2 हिस्सों में बंट गई।

बोलेरो में सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए हैं। इन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है।

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन लंबा जाम लग गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस की टीम ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटावा कर रास्ते को खुलवाया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस भीषण हादसा देखकर सभी लोग सन्न रह गए।मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई एक लड़की को बरामद करने के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश देने जा रही थी।आगरा से नोएडा जाते हुए एक्सप्रेसवे ये हादसा हो गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!