जगदलपुरछत्तीसगढ

भाजपा बजाएगी नगाड़ा बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ता गिनाएंगे कांग्रेस की नाकामी

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश कि कांग्रेस सरकार की नाकामी गिनाने के लिए अब भाजपा नगाड़ा बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन करेगी। जल्द ही बूथ स्तर से इसकी शुरुआत की जाएगी। भाजपा की दूसरी कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

शहर के हर बूथों में जाने के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर, देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ और केंद्र सरकार की नाकामी को गिनाने के लिए कांग्रेसी भी पिछले 2 सप्ताह से जन जागरण पद यात्रा जारी रखे हुए हैं। रोजाना शहर से लेकर गांव के पारा-मोहल्ला के चक्कर लगा रहे हैं।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम नगर मंडल आने वाले दिनों में प्रमुखता से करेगा। शहर के प्रत्येक वार्ड व बूथ स्तर तक पहुंचकर भूपेश सरकार की नाकामियों और झूठे वादों को जनता को बताने ‘नगाड़ा बजाओ भूपेश सरकार को जगाओ’ कार्यक्रम करने की कार्ययोजना बनाई गई है।

मंडल के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को सतत सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।पूर्व विधायक संतोष बाफना ने बताया कि दिसंबर के महीने में पार्टी विभिन्न तरह के आयोजन कर रही है। कार्यसमिति की बैठक में उसी की विशेष रणनीति बनाई गई है। साथ ही भूपेश बघेल की सरकार की असफलताओं को जनता तक लेजाया जाएगा। वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!