रायपुरकोंडागांवछत्तीसगढ

बीजेपी ने आरक्षण के मसले पर कोंडागाव के अलग-अलग इलाकों में किया चक्काजाम

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में आरक्षण के मसले पर आज दोपहर भाजपा प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में चक्का जाम कर रही है। कोंडागांव में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री लता उसेंडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

आपको बता दें भाजपा नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों में नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर रहे हैं। भाजपा के तय कार्यक्रम के मुताबिक अंबिकापुर, कोंडागांव, राजनांदगांव में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दोपहर 12:00 बजे से सभी स्थानीय नेताओं की अगुवाई में एक साथ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

जिला प्रशासन ने बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मुस्तैद है। अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर भी आदिवासी आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी चक्काजाम कर रही है। यहां भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, कमलभान सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

प्रदेश में चक्काजाम की अगुवाई बीजेपी की अनुसूचित जनजाति मोर्चा कर रही है। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का आरक्षण 32% से घटाकर 20% कर दिया गया है। जिसके खिलाफ भाजपा प्रदर्शन कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!