अंबिकापुर

प्यार में धोखा खाए सिरफिरे ने बाइक को लगाई आग, कहा- ठंड लग रही थी आग ताप रहा हूं

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका //  प्यार में दिल टूटे सिरफिरे ने सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर उसकी तपिश लेने लगा. रास्ते पर आते-जाते लोग कौतुहल से आग लगी बाइक को देखते रहे. कुछ लोगों ने रुककर सवाल किया, जिस पर उसने जो जवाब दिया, उसने लोगों को चौका दिया.

अंबिकापुर से लगे ग्राम परसा के रहने वाले युवक दिनेश विश्वकर्मा ने प्यार में कुछ इस कदर धोखा खाया कि उसने सरगावा मेन रोड में अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी. आते-जाते लोगों ने मोटरसाइकिल को आग लगाने की वजह पूछी तो पहले उसने बताया कि आज उसका जन्मदिन है, इसलिए उसने अपनी मोटरसाइकिल को आग लगा दी. फिर कहा कि ठंड लग रही है तो आग तापने के लिए आग लगा दी. आखिरी में बताया कि उसका दिल टूट गया है. प्यार में धोखा खाया है, इसलिए उसने अपने गाड़ी को आग लगा दी है. फिलहाल, मामले में अभी तक किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!