मनोरंजन

‘बॉयफ्रेंड बनो, दूंगी 57 लाख सैलरी’, करोड़पति लड़की को मिला नया प्यार

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- महज 17 साल की उम्र में करोड़पति बनी लड़की की लव स्टोरी वायरल हो रही है. लड़की का नाम जेन पार्क है. जेन अब 26 साल की हो चुकी हैं. वह स्कॉटलैंड के Edinburgh की रहने वाली हैं. जेन ने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कपल प्यार में डूबे दिखते हैं. वीडियो में लड़की ने कहा कि मुझे मेरा प्यार मिल गया है.

2013 में जब जेन 17 साल की थीं तब उन्होंने 9 करोड़ 45 लाख रुपये की EuroMillions Lottery जीती थी. वो इतनी बड़ी रकम लॉटरी में जीतने वाली सबसे युवा लड़की बन गई थीं. जेन ने एक वक्त में यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि जो कोई भी उनका बॉयफ्रेंड बनेगा वह उसे 57 लाख रुपये सालाना की सैलरी देंगी.

इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक वेबसाइट लांच की थी, जिसपर हजारों लड़कों के आवेदन आए थे. हाल ही में जेन पार्क ने टिकटॉक पर एक के बाद एक कई वीडियो शेयर कर अपने बॉयफ्रेंड के बारे में खुलासा किया. उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि मुझे प्यार मिल गया है. एक वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- लड़के को जन्मदिन मुबारक हो.

बता दें कि जेन पार्क का अपने पहले बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका है. जेन मॉडल होने के साथ-साथ और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख से ज्यादा फॉलो करते हैं. यहां वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं. जेन अपने नए वीडियो में एक अजनबी लड़के के साथ नजर आ रही हैं.

एक जगह वो बाथटब में नजर आए तो एक जगह मार्केट में घूमते. एक वीडियो में जेन उसे किस करती दिखाई दीं. ये सब देखकर पहले लोगों को लगा कि लड़का जेन पार्क का का कोई फैन होगा, लेकिन बाद में जेन ने खुद बताया कि ये उनका नया बॉयफ्रेंड है. जेन ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम Lee बताया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!