कोंडागांवछत्तीसगढ

90 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ आजादी गौरव पदयात्रा का शामपुर में हुआ समापन

आन तिरंगा शान तिरंगा देश की है पहचान तिरंगा– मोहन मरकाम

अमरेश झा

कोंडागांव,न्यूज धमाका:- आजादी कि 75 वीं वर्षगांठ हिरक महोत्सव के रूप में मनाते हुए आजादी गौरव यात्रा के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर पदयात्रा का आयोजन किया गया है कोंडागांव विधानसभा में कोंडागांव विधायक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम के नेतृत्व में कोंडागांव शीतला माता मंदिर से इस आजादी गौरव पदयात्रा का सुभारम्भ किया गया व संबलपुर, कुसमा, कचोरा,बनियागांव, दहीकोंगा,राजागांव, बाखरा, बड़े कनेरा, बड़े बेंदरी, लखनपुरी, भगदेवा, चिपावंड, मुलमुला, धनपुर,फुकागिरोला, डोंगर सिलाटी,कावरा, करमरी, बवई, सलना, मारागांव होते 90 किलोमीटर कि दुरी तय करते हुए बनियागांव, बड़े कनेरा, मुलमुला, करमरी में रात्रि विश्राम करते हुए शामपुर में बरसते पानी के बिच भारी जनसैलाब के साथ आजादी गौरव पदयात्रा का समापन किया गया पदयात्रा के दौरान गांव गांव में तिरंगे के सम्मान व वीर क्रन्तिकारीयों कि बलिदानी को आमजनता व बच्चों के बिच बताया साथ ही सरकार कि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता कि सरकार है किसानों कि सरकार है

जों भी योजना बनाती है आम जनता के हितों का सम्पूर्ण ध्यान रखा जाता है समापन कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारीयों ने अपना अपना व्यक्तव्य रखा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कोंडागांव विधानसभा के विधायक मोहन मरकाम ने अपने व्यक्तव्य में तिरंगे के स्थान को सर्वोपरि बताया साथ ही अंग्रेजों के गुलामी से भारत देश को आजाद कराने में जिन वीर क्रान्तिकारीयों का हाँथ था वे सभी कांग्रेस पार्टी के नेता थे।

वे लोग जिन्होंने आजादी कि लड़ाई में नाखुन तक नहीं कटाया खून बहाने कि बात दूर आजादी के बाद 52 वर्षो तक जिनके मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया नहीं जाता वे लोग देश प्रेम कि बात करते हैँ कांग्रेस पार्टी त्याग तपस्या और बलिदान का पर्याय है देश का झंडा तिरंगा नहीं चलेगा दो रंगा महात्मा गाँधी अमर रहे भारत माता कि जयकारा के साथ 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने कि अपील के साथ तिरंगे के सम्मान के साथ रखने कि बात कही।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल,जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गाँधी शाकम्भरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, सांसद प्रतिनिधि कैलास पोयाम,दशरथ नेताम,विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम गजेंद्र राठौर सगराम मरकाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोंडागांव भारत देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष माकड़ी शंकर मंडावी,कोंडागांव शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा,जिला पंचायत सदस्य द्वय रमिला मरकाम,हेमलाल बघेल,माकड़ी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौतम साहू,जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रितेश पटेल मंडल अध्यक्षगण माकड़ी लखु पोयाम, सोमनाथ कोर्राम, गोकुल प्रधान, बुधराम सागर मंडल अध्यक्षगण कोंडागांव नंदू दिवान संजय करन ब्रिज सोढ़ी योगेंद्र राठौर जीवन नाग मंडी अध्यक्ष मंगलु नेताम,वनोपज सहकारी समिति अध्यक्ष धनसु नेताम,ब्रम्हा मरकाम, बंशी यादव, रामकुमार कश्यप,चमरा बघेल के साथ कोंडागांव विधानसभा के पार्टी समर्थित पंच सरपंच जिला जनपद के सदस्य समस्त पोलिंगबूथ से बूथ अध्यक्ष समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!