मनोरंजन

‘ब्रह्मास्त्र’ में बढेगी शाहरुख खान की भूमिका,स्पिन-ऑफ बनाएंगे अयान मुखर्जी

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान का कैमियो देख फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए और वो सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में शाहरुख वैज्ञानिक मोहन भार्गव के रोल में नजर आए, जिनके पास वानरास्त्र की शक्ति है।

शाहरुख ने वानरास्त्र और मोहन भार्गव के किरदार में जान डाल दी। फैंस अब चाहते हैं कि शाहरुख खान के इस रोल को ‘ब्रह्मास्त्र’ में बढ़ाया जाए। उनका स्पिन-ऑफ लाया जाए। इसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन पिटिशन की भी शुरुआत की।

अब गुड न्यूज यह है कि डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह शाहरुख का वानरास्त्र वाला रोल बढ़ाएंगे। वह कैरेक्टर मोहन भार्गव का स्पिन ऑफ लेकर आएंगे। अयान मुखर्जी ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में यह कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि फैंस के कहने से पहले से ही उन्होंने मोहन भार्गव के किरदार के स्पिन-ऑफ के बारे में सोचा हुआ था।

वह बोले, ‘जब 2019 में हम यह सीक्वेंस शूट कर रहे थे तो यही बात हम सेट पर भी कहते रहते थे। जैसे-जैसे हमने वैज्ञानिक मोहन भार्गव की पर्सनैलिटी को पहचाना, तो हमने कहा कि यार हमें इस पर कुछ न कुछ करना होगा। हमें बताना होगा कि इस वैज्ञानिक की उत्पत्ति कैसे हुई और वह कैसे वानरास्त्र बना।

‘अयान मुखर्जी ने बताई ‘ब्रह्मास्त्र’ के ‘स्पिन ऑफ’ की कहानी

अयान मुखर्जी ने बताया कि वह और फिल्म की पूरी टीम शाहरुख़ खान के इस वानरास्त्र किरदार पर फिदा थी। उन्होंने तय कर लिया था कि यह किरदार सिर्फ पहले पार्ट तक ही सीमित नहीं रहेगा। अयान मुखर्जी ने कहा कि उन्हें फैंस की डिमांड के बारे में पता है। अब वह इसकी प्लानिंग में जुट गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!