छतीसगढ़कोंडागांव

महिला से अनाचार का प्रयास: आरोपी गिरफ्तार

कोण्डागांव न्यूज धमाका – पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर लगातार त्वरित और कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में फरसगांव थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ जबरन अनाचार का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


मामला क्या है?

पीड़िता ने थाना फरसगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका रिश्तेदार लंबे समय से उसके साथ जबरदस्ती और अश्लील हरकत करता रहा है। विरोध करने पर वह मारपीट करता और घर से निकालने की धमकी देता था।
23 अगस्त की सुबह आरोपी शराब के नशे में महिला के घर में घुस आया और जबरन संबंध बनाने की कोशिश करते हुए उसके साथ मारपीट की।


पुलिस की कार्रवाई

  • पीड़िता की शिकायत पर फरसगांव थाने में मामला दर्ज किया गया।
  • प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
  • जांच के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद 24 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फरसगांव, महिला प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!