गरियाबंदछत्तीसगढ

पुलिस स्टेशन में ASI ने की खुदकुशी

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस स्टेशन में ASI ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वे कल तक सामान्य व्यवहार कर रहे थे। बातचीत में भी दूसरे पुलिसकर्मियों को कुछ एहसास नहीं हुआ था। अब 24 अगस्त सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला है। सुबह सफाई कर्मचारी सफाई करने बैरक में गया था। उसी दौरान उसने उनका शव देखा है। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला मैनपुर थाने का है।

मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के रहने वाले ASI शंकरलाल सिदार(58) 1 नवंबर 2021 से मैनपुर थाने में पदस्थ थे। वो थाने के ऊपर बने बैरक में ही दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ रहते थे। इन दिनों उनके साथ रहने वाले पुलिसकर्मी छुट्‌टी पर गए हुए हैं। मंगलवार को भी शंकरलाल काम पर थे। उस दौरान वे सबसे सामान्य बातचीत कर रहे थे। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनसे बातचीत में ऐसा लगा ही नहीं कि उन्हें कोई दिक्कत है। अचानक उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।

रोज की तरह वे मंगलवार रात को भी खाना खाकर बैरक में ही सो गए थे। बुधवार सुबह जब सफाई कर्मचारी सफाई के लिए ऊपर बैरक में गया, तब उसने खिड़की पर शंकरलाल का फंदे से लटका हुआ शव देखा। जिसके बाद थाने के टीआई और दुसरे पुलिसकर्मियों को इस बारे में सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है।

मैनपुर थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह जब बैरक में सफाईकर्मी गया तो ASI के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिली। परिजनों को सूचना दी गई थी,उनकी मौजूदगी मे शव को उतारकर पीएम करवाया जा रहा है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया ये पता नहीं चल सका है। मामले में जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!