बलरामपुरछत्तीसगढ

चक्का जाम में फंसे शिक्षा मंत्री , हाथी के हमले से युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र के चवरसरई गांव में एक हाथी दल से भटक कर पहुंच गया और यहां घर के बाहर अलाव जलाकर सो रहे 46 वर्षीय सहदेव पण्डो पर उसने हमला कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण को आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी लेकर रघुनाथ नगर अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बलंगी मुख्य मार्ग पर उन्होंने चक्का जाम कर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बड़ी बात यह रही कि इस चक्का जाम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी आधे घंटे तक फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक टीम और पुलिस की टीम पहुंची फिर आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो पाया लेकिन आपको बता दें कि लगातार मानव और हाथी के बीच संघर्ष इस जिले में देखने को मिलता है। कहीं ना कहीं वन विभाग दावा यह जरूर करता है कि फील्ड में उनके अफसर काम कर रहे हैं लेकिन कई बार ग्रामीणों की मौत उनके दावों को खोखला साबित करता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!