दंतेवाडाछत्तीसगढ

पेड़ से टकराई एंबुलेंस, 1 की मौके पर मौत ,ड्राइवर की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// जिले गीदम में एक एंबुलेंस दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के पूरे परखच्चे उड़ गए हैं। एंबुलेंस में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस का चालक भी घायल है। जिसे पैर समते शरीर के कुछ अंगों में चोटें आई हैं। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि जो युवक एंबुलेंस चला रहा था वो अस्पताल का प्यून है। जो प्रोफेशनल पायलट नहीं है।

मृतक मुकेश राम।

जानकारी के अनुसार गीदम अस्पताल में एक पेशेंट की तबियत अचानक बिगड़ी। जिसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन, अस्पताल में कोई प्रोफेशनल एंबुलेंस चालक नहीं है इस वजह से अस्पताल के प्यून को एंबुलेंस चलाने का जिम्मा दिया गया है। वहीं प्यून धर्मेश सेठिया ने अपने एक साथी मुकेश राम को भी साथ चलने को कहा। जिला अस्पताल में पेशेंट को छोड़कर जब वे लौट रहे थे तो इस बीच गीदम-दंतेवाड़ा मुख्यमार्ग में पोटाकेबिन कारली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

जिससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एम्बूलेंस में बैठे मुकेश राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेश को भी काफी चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना फैरान दूसरी एंबुलेंस को और गीदम के ही युवकों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को गीदम अस्पताल लाया। वहीं मृतक शिर्डी साईं फाउंडेशन के सदस्य था।

धर्मेश सेठिया।

गीदम अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की हमेशा से कमी बनी हुई है। जिले का यह सबसे प्रमुख अस्पताल हैं। बीजापुर, जगदलपुर और दंतेवाड़ा इन तीन जिलों का यह प्रमुख केंद्र है। अस्पताल में एंबुलेंस चालक की कमी को देखते हुए गीदम के मातृ एवं शिशु अस्पताल के एक गार्ड और दूसरे प्यून इन दोनों कर्मचारियों की एंबुलेंस चलाने के लिए डे एवं नाइट ड्यूटी लगाई गई है। यह दोनों प्रोफेशनल एंबुलेंस चालक नहीं है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की यह एक बड़ी लापरवाही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!