छत्तीसगढदुर्ग

नवतपा के छठवें दिन बाद बदला मौसम, दुर्ग जिले में दोपहर बाद छाए बादल, हल्की बारिश के साथ हवाएं भी चली

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी हुई। बादल, बारिश की वजह से ठंडी हवाएं चलनी रही और लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। नवतपा के छठवें दिन मौसम पूरी तरह से बदला रहा। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

सोमवार को नवतपा के छठवें दिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद मौसम में बदलाव आ गया।

तेज हवाएं चलने के साथ ही आसमान को बादलों ने पूरी तरह से ढंक लिया। हवाएं चलने की वजह से दुर्ग के पालीटेक्निक कालेज सहित अन्य स्थानों पर लगाए गए फ्लैक्स फट गए।

वहीं इस दौरान दुर्ग-भिलाई के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम का हाल ऐसा ही बना रहा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः चार और दो डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। उल्लेखनीय है कि नवतपा में पारा पिछले चार दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ था। अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी अधिक होने के कारण लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी।

छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार :-

मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा। इसके अलावा गरज-चमक के साथ कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी होने की संभावना भी जताई गई है। अधिकतम तापमान में आंशिक रूप से वृद्धि हो सकती है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!