कोरबा

हल्दी कार्यक्रम में खाना खाकर 20 लोग बीमार:अचानक हुआ डायरिया, 2 बच्चे समेत 3 की हालत गंभीर

कोरबा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हल्दी कार्यक्रम में खाना खाकर 20 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 2 बच्चे समेत 3 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त खाना खाने के बाद ही इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई थी। जिसके बाद आनन-फानन में इन्हें अस्पताल लाया गया था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के पाली पडनिया गांव का है।

पाली पडनिया गांव में किसी ग्रामीण के घर लड़की की शादी होनी है। इसके लिए शनिवार को हल्दी कार्यक्रम रखा गया था। इसी में गांव के लोग शामिल हुए थे। साथ ही कुछ रिश्तेदार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां रात के वक्त खाने पीने की भी व्यवस्था थी। जिसमें सभी लोगों ने भोजन किया था।

बेड नहीं होने के कारण जमीन पर ही लेट गए बच्चे।

बेड नहीं होने के कारण जमीन पर ही लेट गए बच्चे।

ग्रामीणों ने बताया की खाना-खाने के बाद कुछ लोगों को पहले उलटी की समस्या शुरू हुई। कुछ लोगों का पेट दर्द होने लगा। इसके बाद दस्त और काफी कमजोरी महसूस होने लगी। इस बीच बच्चों को ज्यादा परेशानी होने लगी थी। जिसके बाद तुरंत ही सभी को एक-एक कर जिला अस्पताल ले जाया गया था।

8 बच्चे भी शामिल

अस्पताल ले जाने के बाद तुरंत सभी का उपचार शुरू किया गया था। आनन-फानन में तुरंत अस्पताल में बेड भी खाली नहीं था। ऐसे में ज्यादातर मरीज जमीन पर ही लेट गए। जहां उनका उपचार किया गया। इसके बाद एक वार्ड को खाली कराकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन बीमार लोगों में 8 बच्चे भी शामिल थे। जिसमें से 2 की हालत गंभीर है, एक बुजुर्ग की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का उपचार जारी है।

अस्पताल में मौजूद परिजन।

अस्पताल में मौजूद परिजन।

हेल्थ टीम जाएगी गांव

इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पाली पडनिया गांव जाने की बात कह रही है। कहा जा रहा है कि बीमार होने वाले लोगों की संख्या 20 से भी ज्यादा है, कई लोग अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में वहां जाकर टीम शिविर लगाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!