दुर्गछत्तीसगढ

पुराना पुल टूटने व नया पूल अधूरा बने हाने के कारण इस मांर्ग पर अब आवागमन पूरी तरह से बंद

पाटन,न्यूज़धमाका:-गोड़पेंड्री से फुंडा लोहरसी मांर्ग पर अचनाकपुर उप माइनर पर बना ब्रिटिशकालीन पुल अंततः टूट गया। इसी जगह पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नया पुल बनाया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा काम में विलंब की वजह से सब लोग परेशान हैं। पुराना पुल टूटने व नया पूल अधूरा बने हाने के कारण इस मांर्ग पर अब आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

बता दें कि इस क्षेत्र में कई पत्थर खदान व क्रेशर संचालित हैं। इस कारण रोज सैकड़ो ट्रकों का आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणजन भी इसी मांर्ग का उपयोग करते हैं। अब वे हलकान हैं।

गोड़पेंड्री से छाटा भांठा होते हुए फुन्डा लोहरसी मोड़ तक सड़क को चौड़ीकरण व मजबूतीकरण किये जाने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को इस सड़क निर्माण का ठेका दिया गया है वो काफी धीमी गति से काम कर रहा है। छह माह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक पुल-पुलिया के निर्माण भी पूरा नहीं कर पाया है।इस मार्ग पर किसी तरह से आवागमन जारी था लेकिन छाटा मोड़ के पास से अचानकपुर के लिए सिंचाई नहर निकली है। इसी नहर पर ब्रिटिशकालीन पुल बना है। सड़क निर्माण के समय इसे चौड़ी किया जाना है। बाजू में पुल को चौड़ा करने काम चल रहा है। वहीं पुराना पुल आज शाम को टूट गया। अब इस रास्ता पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
ठेकेदार को लगाई फटकार

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आर बी शुक्ला ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति होंने पर नाराजगी जताई। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए ठेकेदार को फटकार भी लगाई है। इसके अलावा जो पुल पुलिया अधूरे हैं उसे जल्द से जल्द पृरा करने के निर्देश भी दिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!