मनोरंजन

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हो रहे मेंटल,जनिये कह दी ए बाते

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हो रहे मेंटल, फिजिकल और साइकोलॉजिकल शोषण के बारे में एक बार फिर बात की है. कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर तनुश्री ने सभी को चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि कैसे बॉलीवुड के माफिया उनके पीछे पड़े हैं और उनका नाम-निशान मिटाना चाहता है.

अब एक नए इंटरव्यू में इसे लेकर तनुश्री ने खुलकर बात की है. मिडिया रिपोर्ट के साथ बातचीत में तनुश्री दत्ता ने कहा, ‘मेरे साथ लंबे समय से चीजें हो रही हैं. यह पहली बार था जब मैंने एक पोस्ट में सारी चीजों के बारे में बात की. यह पहली बार था जब मैंने बैठकर अपने ख्यालों को इकठ्ठा किया और पागल जैसा सुनाई ना देने की कोशिश की.

क्योंकि जब आपके साथ क्रेजी चीजें हो रही हों तो आपके दिमाग पर इसका असर होता ही है.’ तनुश्री ने आगे कहा, ‘ मेरे भारत वापस आने के बाद से बहुत कुछ हो चुका है. मैं अपने करियर को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही हूं. और लोग भी मेरे साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं.

बॉलीवुड के माफियाओं ने मेरी इमेज खराब कर दी है. मुझे फिल्मों के साथ-साथ वेब प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स भी आ रहे हैं. यहां तक कि कुछ को मैंने साइन भी किया है. लेकिन आगे कुछ नहीं हो पाया. अचानक से ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गायब हो जाते है और सपॉन्सर्स मुझे छोड़ देते हैं.’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!