मनोरन्जन,न्यूज़ धमाका :- इस सीरीज में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की एंट्री हुई है। जिनका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। अब शिल्पा ने रोहित शेट्टी के साथ धमाकेदार वीडियो शेयर किया है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपने डिजिटल प्रोजेक्ट के कारण चर्चा में है। वह ओटीटी पर स्पेशल कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम इंडियन पुलिस फॉर्स है। इस मूवी में रोहित ने कास्ट का खुलासा किया है। जिसके बाद फैंस हैरान है।
रोहित और शिल्पा पहली बार साथ करेंगे काम
रोहित शेट्टी और शिल्पा शेट्टी पहली बार साथ करने वाले हैं। इस वीडियो में दोनों शानदार तरीके से वॉक करते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस हाथ में गन लिए हुए है। वीडियो देखा लगता है कि शिल्पा दुश्मनों के दांत खट्टे कर ग्रैंड एंट्री लेती दिखाई देंगी। फैंस इस सीरीज को लेकर काफी एक्साइटिड है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री का स्वैग देखने लायक है। एक फैंन ने कमेंट कर लिखा कि वाह मैम तुस्सी तो छा गए। वहीं एक ने लिखा, ‘अब इंतजार नहीं हो रहा।’
रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स से शिल्पा शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस सीरीज में एक्ट्रेस लीड फीमेल कॉप के किरदार में दिखाई देंगी। उनके लुक को फैंस ने सराहा है। अब देखना होगा कि उनका डिजिटल डेब्यू कितना सुपरहिट साबित होता है।